पलामू ट्रक और कार की सीधे टक्कर मे झारखण्ड पुलिस के जवान समेत तीन की मौत

संवाददाता

मेदिनीनगर से

धनंजय तिवारी का रिपोर्ट

 

पलामू- सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल पोखराहा गांव के निकट NH 39 पर बुधवार के तड़के ट्रक कार में आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस प्रशासन व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल डालटनगंज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना करीब सुबह 4:45 बजे की हैं। बताया जाता है कि स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर राँची की और जा रहे थे।जबकि ट्रक राँची की और से मेदिनीनगर की तरफ आ रहा था।इसी बीच दोनो वाहनों में टक्कर हो गई।व घटना स्थल पर झारखंड पुलिस के जवान छतरपुर थाना अंतर्गत कउयल निवासी अखिलेश यादव उनकी पत्नी व आठ बर्षीय पुत्र की मौत हो गई।वही रमेश यादव का बेटा गम्भीर रूप से घायल है जिसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि मृतक अखिलेश यादव धनबाद में पोस्टेड था।आज सुबह पत्नी व बच्चे संग धनबाद जा रहा था।इधर दुर्घटना के बाद NH39 करीब एक घण्टे तक जाम रहा।पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से जाम हटाया गया।तब आवागमन सामान्य हुआ।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts