Medininagar बिष्णु मंदिर ट्रस्ट एवं कई हिंदू संगठनों की बैठक संपन्न

मेदिनीनगर पलामू-विष्णु मंदिर ट्रस्ट और समाज के विभिन्न हिंदू संगठनों की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षताराष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक नवीन तिवारी ने की। इस बैठक में पिछले सभी विवाद पर विराम लगाते हुए ट्रस्ट के पूर्ण गठन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में कहा गया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी संकल्पित हैं बैठक में कहा गया कि मंदिर की एक बड़ी संपत्ति बिहार के कौड़िया ग्राम में स्थित है। जिसका 4 अप्रैल को सभी एक साथ मिलकर दौरा करेंगे।वहां की परिसंपत्ति का संरक्षण करेंगे बैठक में आगामी 6 अप्रैल को ट्रस्ट के पूर्ण गठन का बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विष्णु मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष सुचित्रा अग्रवाल, अमित तिवारी, मृत्युंजय छोटू, पंकज जयसवाल, जवाहर अग्रवाल, श्रवण सोनी, राधेश्याम तिवारी, अजीत पाठक, आशुतोष तिवारी, उमेश कुमार, किशोरी कुमार लाठ , बबलू गुप्ता, मुकेश तिवारी,व ज्ञानेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

ब्यूरो पलामू न्यूज live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें