लेस्लीगंज पुलिस ने दारूडीह गांव में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार।

पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज: पुलिस ने अपराधियों के प्रति कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्सुकता दिखा रहे हैं अब पुलिस हमेशा चौकस नजर आ रही हैं। माननीय न्यायालय पलामू के निर्देशानुसार लेस्लीगंज थाना पुलिस के द्वारा दारूडीह गांव में सोमवार को फरार अभियुक्त के घर ढ़ोल नगाड़े के साथ इस्तिहार चिपकाया गया। लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 23/26 दिनांक- 6 /3/2026 धारा 126(2)/109 (1)/352/ 351(2)/351 (3)/309(5)bns 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी। अभियुक्त माखन राम उम्र 35 वर्ष पिता लक्ष्मण राम ग्राम दारुडीह थाना लेस्लीगंज जिला पलामू के घर पर माननीय न्यायालय श्री एस के गौतम के द्वारा निर्गत इश्तिहार को विधिवत ढोल नगाड़े के साथ तमिला किया गया। ज्ञातव्य हो कि बीते मार्च महिने में वादी अभय कुमार सिंह उम्र 32 वर्ष पिता ललन सिंह ग्राम बरडीहा थाना हैदरनगर जिला पलामू के निवासी ने लेस्लीगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। उसके आधार पर माखन राम एवं उसके भाई रविंद्र राम दोनों के पिता लक्ष्मण राम ग्राम दारुडीह थाना लेस्लीगंज जिला पलामू के विरुध पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने का प्रयास एवं जान मारने के नियत से फायरिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर लेस्लीगंज पुलिस ने सोमवार को ढ़ोल बाजे के साथ दारूडीह गांव में अपरोपी माखन राम एवं रविन्द्र राम के घर। ग्रामीणों के मौजूदगी में माननीय न्यायालय से जारी इश्तिहार को चिपकाया गया और कहा गया कि जारी समय के अनुसार न्यायलय में हाजिर होना है। इस मौके पर एएसआई मोहम्मद नईम, सशस्त्र बल एवं महिला आरक्षि शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें