लेस्लीगंज पुलिस ने तीन पशु तस्करों को 21 मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज थाना पुलिस द्वारा गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधि0 2005, 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि0-1960 के तहत पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह कांड वादी जितेन्द्र कुमार-2 उम्र 49 वर्ष पिता स्व० रामस्वरूप प्रसाद, ग्राम- हरणरायाण पुर, थाना- सिरदला, जिला- नवादा बिहार का निवासी के द्वारा टंकित आवेदन के आधार पर अवैध गौ-तस्करी के आरोप लगाया गया।
जिसमें सुदामा सिंह उम्र 60 वर्ष पिता- स्व० पच्चु सिंह घर देवठाही, दुखी राम उम्र 65 वर्ष पिता- स्व० अयोध्या राम, रेयाज अंसारी उम्र 35 वर्ष पिता- नूरहसन मियाँ एवं इस्तेखार अंसारी उम्र करीब 50 वर्ष पिता-सैयद मियां तीनों ग्राम बोहिता, थाना लेस्लीगंज, जिला- पलामू कांड प्रतिवेदित कराया गया।
वहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया की सुदामा सिंह, दुखी राम एवं रेयाज अंसारी के द्वारा गौ तस्करी हेतु लामी पतरा थाना पंडवा बाजार से इस्तेखार अंसारी के कहने पर कुल-21 गाय/बैल/ बाछा हांक कर सतबरवा की तरफ ले जा रहे थे।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध तरीके से ले जा रहे पशुओं को लेस्लीगंज पुलिस के द्वारा बरामद किया गया तथा कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
उनके ऊपर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 74/2026, दिनांक- 16.05.2026 धारा-317 (5)/3 (5) BNS-2023 एवं 12 (1)/12(2)/13 प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतू भेजा गया तथा कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।
इस छापामारी दल में लेस्लीगंज थाना पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे।

