पांकी पलामू सगालीम पंचायत के मुखिया को घर में आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया

शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पलामू जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र के सगालीम पंचायत के मुखिया सोना कुवंर के घर में आग लगाकर मुखिया व उनके परिजनों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।हालांकि इस घटना में परिजन तो बच गए लेकिन घर में रखे लाखों के सामान सहित अनाज जलकर राख हो गया घटना शनिवार की रात करीब 11:30 बजे की है बताया जाता है कि पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाया गया है।मुखिया सोना कुवंर ने बतायी  कि उनके बेटे की शादी मई माह में होना था शादी का सामान भी खरीद कर उसी घर में रखे थे आग लगने के बाद सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया।वही मुखिया की पतोहू ललिता देवी ने बतायी  कि घर के लोग खाना खाकर सोए हुए थे अचानक घर में आग की लपेटे देखकर शोर मचाया आग पर काबू पाने तक घर में रखे 30,000 नगर खाने-पीने की सामग्री के अलावा चार से पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया है।घटना की सूचना मिलने पर पांकी थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया है। आपसी विवाद के कारण घर में आग लगाए जाने का शंका व्यक्त की जा रही है।मुखिया सोना कुवंर  ने बताया कि आपसी विवाद में उनके जमीन व संपत्ति हड़पने के उद्देश्य एक साजिश के तहत पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यदि लोग जान बचाकर नहीं भागते तो लोग जिंदा दफन हो जाते पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है इधर सगालीम   पंचायत समिति सदस्य युवा समाजसेवी परमिंदर प्रजापति ने मौके पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।

संवाददाता जलेश  कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें