महावीर मोड़ जुरू मकर संक्रांति के अवसर पर ओमप्रकाश अकेला और निशा गुप्ता मचाएंगे धमाल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लुडी़दह शिवधाम के समीप 14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के अवसर पर होगा भव्य मेला का आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम। इसकी जानकारी मेला आयोजनकर्ता समाजसेवी श्री अनुप कुमार जायसवाल ने दिया। इस मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के द्वारा फिता काटकर उद्घाटन किया जाएगा कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इस बार मेले में  बिहार के ‘मगही सुपर स्टार’ गायक ओमप्रकाश अकेला (बिल्डरवा के पापा) और भोजपुरी के सुपर स्टार गायिका निशा गुप्ता के द्वारा भोजपुरी कार्यक्रम किया जाएगा जिसका आर्गनाइजर पलामू के विडियो एल्बम डायरेक्टर मृत्युंजय मौर्या हैं। महावीर मोड़ जुरू मेला के आयोजनकर्ता समाजसेवी श्री अनुप कुमार जायसवाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां पर भव्य मेला और भोजपुरी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि आप सभी इस कार्यक्रम में शामिल होकर शांति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं। श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी शरीर में जब तक रहेगी सांस, तब तक यहां पर लगेगा भव्य मेला और होगी एक से बढ़कर एक भोजपुरी कार्यक्रम, आप सभी को इससे नहीं कराई जाएगी निराश।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”ओ

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें