पलामू डीआईजी का पदभार 2012 बैंच के आईपीएस श्री कौशल किशोर ने संभाला।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री किशोर कौशल आज पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पलामू क्षेत्र के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पलामू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन का कार्य टीम भावना के साथ संचालित हो, यही उनकी प्राथमिक अपेक्षा और निरंतर प्रयास रहेगा। डीआईजी श्री किशोर कौशल ने कहा कि विधि-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसका ससमय और निष्पक्ष उद्भेदन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रहे पुलिस अभियानों को सतत और परिणामोन्मुख बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष जो भी चुनौतियां हैं, उन्हें गहराई से समझते हुए उनके निदान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव और पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत हो सके। पलामू पहुंचने पर डीआईजी श्री किशोर कौशल को कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। पलामू की उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने डीआईजी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें