लेस्लीगंज पुलिस दशहरा में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निकाला फ्लैग मार्च।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर में दशहरा पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से लेस्लीगंज पुलिस ने थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लेस्लीगंज मुख्य बाजार, पुराना बाज़ार, कोट खास, पथरही, गोपालगंज, ढेला, कुराइन पतरा समेत विभिन्न चौक-चौराहों और ग्रामींण इलाकों से होकर गुजरे। इस फ्लैग मार्च का मकसद आमजन को यह भरोसा दिलाना था कि त्योहारों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दशहरा पर्व में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटती है ऐसे में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts