मेदिनीनगर में एफएसओ का औचक निरीक्षण, रोहन चाव फैक्ट्री का निबंधन रद्द।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में स्वस्थ समाज और सुरक्षित खाद्य प्रणाली की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए गुरुवार को डालटनगंज शहर में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाज़ार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन और मिलावट की रोकथाम था। इस अभियान के तहत बाई पास रोड हाउसिंग कॉलोनी के प्रतिष्ठानों यथा रोहन चाव, आर एन फूड प्वाइंट एण्ड रेस्ट हाउस, लकी भोजनालय, राज बिरियानी एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठान का गहन निरीक्षण किया गया। रोहन चाउ फैक्ट्री में साफ़ सफाई की घोर कमी पाई गई एवं उनके द्वारा खाद्य संरक्षा अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा था। जिस कारण से उनका लाइसेंस को निलम्बित कर दिया गया और सुधार लाने तक उत्पादन बंद करने का निर्देश दिया गया। आर एन फूड प्वाइंट एण्ड रेस्ट हाउस में साफ़ सफाई में कमी एवं रख-रखाव के कारण दो हजार का जुर्माना लगाया गया और पनीर का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं लकी भोजनालय एवं राज बिरियानी को प्रतिष्ठान सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें