बाबा साहब के जयंती पर दिव्य ज्योति संघ के द्वारा फोड़ा गया 110 राउंड का आसमानी आतिशबाजी, सात रंगों में दिखे संविधान निर्माता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के सोनेसरई गांव में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी कि 134वीं जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। दिव्य ज्योति संघ के द्वारा 14 अप्रैल 2025 सोमवार की संध्या अंबेडकर चौक सोनेसरई बाबा साहेब के प्रतिमा के समीप माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित और केक काटकर जयंती मनाया गया। इस जयंती कार्यक्रम में पूरे गांव के महिला पुरुष एक साथ अंबेडकर चौक सोनेसरई में एकत्रित होकर डीजे साउंड एवं बैण्ड बाजे पर मनोरंजन किया। वहीं कमेटी के लोगों के द्वारा बाबा साहब के 134वीं जयंती के उपलक्ष में आतिशबाजी भी किया गया जिसमें 110 राउंड की रंग बिरंगी आसमानी आतिशबाजी से आसमान सात रंगों में कुछ क्षण के लिए रंगे नजर आया उसमें बाबा साहब की तस्वीर नजर आ रही थी। मौके पर कार्यक्रम के संबोधन में दिव्य ज्योति संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान भारत के समस्त समुदाय के लोगों के लिए बनाए हैं लेकिन उनकी जयंती सिर्फ और सिर्फ दलित समुदाय के लोग ही मनाते हैं जो निंदनीय है। बाबा साहब के द्वारा बनाई गई संविधान के अनुसार ही देश चल रहा है अगर किसी भी समुदाय के लोग सर्विस कर रहे हैं तो संविधान के अनुसार ही उनकी नौकरी मिली है। किसी भी क्राइम में अगर निर्दोष व्यक्ति फंस गया है तो न्यायालय भी जजमेंट संविधान के अनुसार ही देते हैं और निर्दोष व्यक्ति को दोषमुक्त किया जाता है। मौके पर कमेटी के संरक्षक विनय कुमार ने कहा कि अब सभी दवे कुचलें वर्ग के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं अपना हक अधिकार के बारे में समझ चुके हैं। कुछ लोगों के द्वारा दलित वर्गों को उनके अधिकार से वंचित किया गया था जिसका कारण था शिक्षा प्राप्त नहीं करना बाबा साहब तीन मंत्र जो दिए हैं उसे वंचित वर्ग के लोग अनुशरण कर रहे हैं पहले शिक्षित हो रहे हैं दूसरा संगठित हो रहे हैं और तीसरा संघर्ष कर रहे हैं बहुत जल्द बाबा साहब के सपनों का भारत बनेगा। अभी भी इस स्वतंत्र भारत में जाति धर्म की लड़ाई खत्म नहीं हुई है कुछ लोग अपना काम निकालने हेतु दलित वर्ग को आगे कर पीछे से फरार हो जाते हैं। कहते हैं कि हमें कोई जाति धर्म से मतलब नहीं है हम सभी एक हैं लेकिन जब समय आती है तो वे साथ छोड़कर अपना असली चेहरा दिखा देते हैं वैसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौके पर दिव्य ज्योति संघ के उपेंद्र कुमार, मुनीलाल कुमार, नंजीत कुमार, गोविंद कुमार, विजय कुमार एवं अन्य सदस्यों ने एक शब्दों में कहा कि हमारी लड़ाई किसी जाति धर्म से नहीं है। सिर्फ और सिर्फ हमें सामान चाहिए हम गद्दारी किसी से नहीं करते हैं इसलिए हमसे गद्दारी ना करें वरना इसका अंजाम बाबा साहब ने भारत का संविधान निर्माण कर दिखा दिए हैं। हमारे पास भी बुद्धि है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलित के घर में जन्म लेकर भारत का एक ऐसा संविधान निर्माण किया जो विश्व में वैसा कोई संविधान नहीं है। इसलिए हमें कमजोर ना समझे हम भी आपके हर चाल को समझता हूं लेकिन जवाब वक्त आने पर ही देते हैं। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य सिंधु देवी, रूबी देवी, पुजा देवी, अवधेश राम, नंदू राम, बालाराम, बबिता देवी, फुलवा देवी, रामपति देवी, सोशिता कुमारी, रूणा कुमारी, पंकज, अरविंद कुमार उर्फ बसंत, उपेंद्र कुमार, मुनीलाल, नाजीर, गोविंद, सत्यम, रामलगन, मनोज, रोहित, रॉकी, अमरजीत, नीरज, अजय, धर्मेंद्र सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts