पलामू में स्कॉर्पियो लूटने वाले तीन लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार।

पलामू न्यूज Live //झारखण्ड राज्य के पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के बटाने डैम के पास धोबीडीह गांव के समीप मारपीट कर स्कॉर्पियो JH 03W 9999 लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार की रात करीब 9 बजे की बतायी जा रही है मामले में छतरपुर थाना प्रभारी और वाहन मालिक की तत्परता से दो घंटे के भीतर ही उस स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है। साथ ही इस वाहन लूट कांड मामले में सामिल तीन लुटेरों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वाहन मालिक रामाशीष सिंह ने बताया कि चालक राजेश कुमार उनके छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित निजी कार्यालय से रात करीब 9 बजे स्कॉर्पियो से महुअरी गांव स्थित प्लांट पर कर्मियों का भोजन पहुंचाने जा रहा था। इसी क्रम में पहले से घात लगाये अपराधियों ने स्कॉर्पियो के आगे बाइक गिरा कर हमला कर दिया गाड़ी रुकते ही लुटेरों ने चालक को गाड़ी से उतार कर खूब मारपीट की और स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। वाहन चालक और साथ में जो एक व्यक्ति था उन्होंने एक करीब घर में संपर्क किया उस घर के व्यक्ति को लुटेरों ने बताया कि हम टीपीसी का आदमी है जिसकी डर से उन्होंने अपने घर में दुबक गया। अंत में इन्होंने घटना के तुरंत बाद वाहन मालिक रामाशीष सिंह को इसकी सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही सभी मार्ग पर लोग गाड़ी ढूंढने को लेकर सक्रिय हो गये। इसी क्रम में पता चला कि अपराधी वाहन लेकर छतरपुर से मेदिनीनगर की ओर भाग रहे हैं जिसका पीछा किया गया। इस दौरान सिलदाग गांव स्थित एनएच 98 फोरलेन पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बांकी नदी के समीप पलट गयी। स्कॉर्पियो पर चार अपराधी सवार थे जिसमें एक आरोपी भागने में सफल रहा तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि स्कॉर्पियो लूट की घटना हुई थी घटना के बाद स्कॉर्पियो बरामद कर ली गयी है हालांकि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी है। मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों में छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा, जंघवल गांव निवासी प्रवेश यादव और पिपरा थाना के मसूरिया गांव निवासी नागेंद्र यादव शामिल है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts