कन्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन।

पलामू न्यूज Live// पलामू पुलिस लाइन मेजर मोड़ स्थित केशरी मैरेज हॉल में मंगलवार को कन्या सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ से आए दर्जनों पदाधिकारी गण होली मिलन समारोह बहुत ही धूम-धाम से मनाया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-ग़ुलाल लगाकर आपसी प्रेम को और मधुर कर दिया। मौके पर उपस्थित संस्था के डायरेक्टर मिथिलेश कुमार मालाकार समस्त पदाधिकारी गण को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि होली एक ऐसा त्योहार है जो कि भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है। होली के दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर रंग, अबीर, गुलाल, का आनंद लेते हैं एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियों का आनंद लेते हैं। यह त्योहार हमें अपने जीवन में प्रेम, करुणा और एकता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। संस्था के डायरेक्टर संस्था के कर्मचारी कि अच्छा कार्य प्रदर्शन देखते हुए कार्यरत पदाधिकारी को कपड़ा कुर्ता, साड़ी, फ्रिज, कुलर, मिक्सी, आयरन, डिनर सेट, कटोरा, देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता व भाजपा पलामू शुभम कुमार गुप्ता, संस्था के पदाधिकारी को होली मिलन का शुभकामना दिया। उन्होंने आगामी सामूहिक विवाह करने के लिए पदाधिकारी को प्रेरित किया होली मिलन समारोह मे रंगा-रंग कार्यक्रम भी किया गया। मौके पर रौशन कुमार, सुनील कुमार, अनुप तिवारी, सुदर्शन मेहता, चंद्रशेखर पासवान, अवधेश कुमार, अवध चंद्रवंशी, सतेंन्दर पासवान, संतोष कुमार, सोनी कुमारी, कलावती देवी, मंदीप पासवान, राजू भगत, प्रतिमा देवी, नूरजामा अंसारी, सोबाना बीबी, सुशीला देवी, श्याम लाल सिंह, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, राखी कुमारी, रंजय कुमार, मनोज मेहता, शक्ति विकाश, रितिक कुमार, नेहा देवी सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts