जिला मुख्यालय में 25 फरवरी को भाकपा करेंगी विशाल धरना प्रदर्शन- रूचिर तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी की बैठक सूर्यपत सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं राज कार्यकारिणी सदस्य गणेश सिंह उपस्थित थे। बैठक में राज्य परिषद एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक की रिपोर्टिंग करते हुए राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड चारागाह का अड्डा बना हुआ है। घर बनाने के लिए फ्री में मिलने वाला बालू भी दलालों के माध्यम से ऊंचे दामों पर मिल रहा है, बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है राज्य के पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। घूसखोरी पदाधिकारी को महिमा मंडित किया जा रहा है जीत जिसका जीता जागता उदाहरण पूजा सिंगल जैसे अफसर है। इन सभी जन समस्याओं को लेकर के पार्टी 25 फरवरी को पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर धरना देगी और 24 मार्च को विधानसभा मार्च करेगी। जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा की यह साल कम्युनिस्ट पार्टी के संघर्ष और संगठन का वर्ष रहेगा पार्टी की सदस्यता इस वर्ष दोगुनी की जाएगी छात्र नौजवान स्वच्छ राजनीति के लिए सीपीआई की सदस्यता ग्रहण करें। वहीं जिले में व्याप्त जन समस्याओं, निगम में व्याप्त घूसखोरी एवं लूट के खिलाफ दलित आदिवासियों की जमीन लूट के खिलाफ बालू घाटों को फ्री करने आदि समस्याओं को लेकर 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में भाकपा विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि भूमि हदबंदी एवं भूमि सुधार कानून को ताक पर रखकर पूर्व जमींदार परिवार और जिला प्रशासन के गठजोड़ से गरीब आदिवासियों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है उनके इस मंसुबे को कम्युनिस्ट पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, राजेंद्र बैठा, उमेश सिंह चेरो, जनेश्वर राम, समसुद्दीन अंसारी, मनाजरूल हक, जमालुद्दीन अंसारी, निरंजन कमलापुरी, करीमन पासवान, राजेंद्र बैठा, कामेश्वर सिंह, लखन राम, मोइनुद्दीन अंसारी, प्रभु साव, राम जन्म राम, गफ्फार अंसारी, नरेश राम, चंद्रशेखर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें