लेस्लीगंज दुकान के बाहर से अवेंजर बाइक चोरी मालिक ने लोगों से मांगी मदद।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्शल रेडियम आर्ट स्टिकर दुकान के बाहर से ब्लैक-सिल्वर रंग की बजाज अवेंजर बाइक चोरी हो गई है। बाइक के मालिक आसिफ़ रज़ा उर्फ तालिब ने बताया कि बाइक उनके घर और दुकान के ठीक बाहर से गायब हुई है। यह बाईक चोरी की घटना लेस्लीगंज थाना से महज़ 100 मीटर की दूरी पर हुई है। चोरी की गई बाइक का रंग और मॉडल विशिष्ट है जिससे इसे पहचानना आसान हो सकता है। इस घटना को लेकर बाइक मालिक तालिब ने लेस्लीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लेस्लीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि लेस्लीगंज निवासी तालिब स्टिकर दुकान के मालिक अपने बाईक चोरी का लिखित आवेदन थाने को दिया है। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है जल्द ही बाइक को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं बाईक मालिक तालिब ने आम लोगों से भी अपील किया है कि अगर किसी को इस बाइक के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत इस नंबर 8002699216, 9798044325 पर सम्पर्क कर जानकारी दें। आपकी छोटी सी मदद हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी अगर आपको बाइक कहीं भी दिखाई दे तो कृपया तुरंत सूचित करें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें