जिला परिषद सदस्य बिजय राम ने नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम ने 15वीं वित्त अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द में ‘रमेश महतो के घर से तुलसी साव के घर तक’ नाली निर्माण कार्य का विधिवत पूजा पाठ व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के संबोधन में पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम ने कहा कि ग्राम पंचायत पिपरा में नाली का निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी। इस तरह कि अनेकों छोटी बड़ी विकास कार्य कि योजनाएं हमनें अपने क्षेत्र कि धरातल पर उतारने का काम किया हू। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र मे इस तरह का विकास कार्य पुरी ईमानदारी के साथ कर रहा हूं और आगे भी इस तरह का कार्य हमेशा तत्पर होकर के  करेंगे। पूर्वी जिला परिषद विजय राम ने कहा कि हम अपने क्षेत्र के जनता का हमेशा ऋणी है जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर हमें भी काफी खुशी होती है। पिपरा पंचायत में नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास होने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई ग्रामीणों ने जिला परिषद का कार्य को सराहनीय बताया। मौके पर अरविंद मेहता, राजकुमार शर्मा, शैलेश सिंह, अमिताभ दुबे, संतोष कुमार यादव, रमेश मेहता, अनिल मेहता, शशिकांत मेहता, अनिल मेहता, उपेंद्र साव, सुनील मेहता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें