राशन डीलर कार्ड धारियों को हर हाल में करें निर्धारित मात्रा में राशन का वितरण, अन्यथा सदा के लिए लाईसेंस की जाएगी रद्द: डॉ शशिभूषण मेहता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉ शशीभूषण मेहता का दुसरी बार जीत के बाद भी वही तेवर दिखाई दिया जिसके लिए जनता उन्हें चुन कर विधानसभा में भेजा है। पांकी विधायक ने नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत अपने मौर्य फार्म हाउस में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को कहा कि किसी भी हाल में राशनकार्ड धारियों को कम राशन नहीं देना है लाल राशन कार्ड धारी को प्रति यूनिट 5 किलो और पीला कार्ड धारी को 35 किलो चना दाल को फ्री में वितरण करना है। क्षेत्र के कई कार्ड धारी से सूचना प्राप्त हो रही है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार कार्डधारियों के साथ मनमानी करते हैं और सभी को राशन कम वितरण करते हैं ऐसा नहीं करना है नहीं तो जिला उपायुक्त से मिलकर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही लाइसेंस को सदा के लिए रद्द कर दिया जाएगा। पांकी विधायक श्री मेहता ने कहा कि क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार सचेत हो जाए जिनके नाम से लाइसेंस है वही व्यक्ति राशन का वितरण करें। हमेशा शिकायत मिलती है कि लाइसेंस किसी और के नाम से है और राशन वितरण उनके रिश्तेदार करते हैं, जिससे कार्ड धारीयों को राशन लेने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं पांकी विधानसभा से खबर मिल रही है कि कई जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपने नाम से पीला और लाल राशन कार्ड बनवाकर गलत तरीके से राशन का उठाव कर रहे हैं। जानकारी तो यह भी है की एक ही व्यक्ति दो-दो राशन कार्ड का उपयोग कर रहे हैं जो गलत है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है गलत पाए जाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दे की पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशीभूषण मेहता अपने पुराने ही अंदाज में एक बार फिर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के प्रति आक्रोशित हैं। उन्होंने 2019 में सर्वप्रथम जब विधायक बने थे तो अपने आवास सगालिम के बगल हाई स्कूल मैदान में बैठक की थी। जिसमें पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को बुलाकर एक बैठक किया था उसमें सभी को चेताया था कि सरकारी दर जो निश्चित है राशन देने का उससे एक छटाक भी कम राशन का वितरण नहीं करना है। लेकिन राशन डीलर इनकी एक न सुनी और क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार कार्ड धारीयों को कहीं चार किलो तो कहीं साढ़े चार किलो प्रति यूनिट राशन वितरण करते रहे कहीं तो चना दाल का पैसा भी लेते हैं जिसे निःशुल्क वितरण करना है। इस बात से विधायक आक्रोशित हैं इसकी शुरुआत नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड से किया गया है। अगर विधायक की बातों से राशन डीलर खरा नहीं उतरते हैं तो जिला उपायुक्त व खाद आपूर्ति विभाग से मिलकर वैसे डीलरों को चिन्हित कर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई कर उनकी लाइसेंस सदा के लिए रद्द कर दी जाएगी। मौके पर लेस्लीगंज एम ओ आलोक पांडे, एजीएम विनय कुमार, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान, बच्चन ठाकुर, सुनील कुशवाहा, डिलर संघ के अध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी उर्फ बिंदु तिवारी, ओम प्रकाश लाल, दिलीप साव, राजेन्द्र प्रसाद, मुनेन्द्र नाथ दुबे, आलोक तिवारी सहित दर्जनों डीलर मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें