सुजित सिन्हा गिरोह के 6 गुर्गे को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार, उगले कई राज पुलिस अलर्ट।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले में कुछ दिनों से क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और बीते माह 29 नवंबर की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम द्वारा निरंतर सूचना संकलन और छापामारी की जा रही थी। वहीं 1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर- सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छः व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करते हैं और करसो स्थित क्रेशर संचालक ने रंगदारी देने में देरी कर रहा था इसीलिए वहीं फायरिंग करने जा रहे थे। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि 29 नवंबर को डोकरा-चांदो क्रेशर में फायरिंग की घटना का अंजाम उन्हीं के द्वारा दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन व अन्य कई समान भी बरामद किया है। जिसमें 3 देशी पिस्तौल,1 देशी कट्टा, 3 जिंदा राउंड, 3 मोटरसाइकिल, 7 स्क्रीन टच मोबाइल शामिल है। पलामू पुलिस के हत्थें चढे़ आरोपीत अपराधियों में अशफाक खान उम्र 25 वर्ष शाहपुर थाना चैनपुर, कुश कुमार यादव उम्र 21 वर्ष खपरमंडा थाना पांकी। दीपक कुमार भुईयां उम्र 30 वर्ष चापी कला थाना पांकी, गुलशन कुमार विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष पोची थाना सतबरवा। आशिफ अहमद उर्फ राजा खान उम्र 22 वर्ष गर्दा थाना चैनपुर, फरहान कुरैशी उर्फ शैलू कुरैशी उम्र 24 वर्ष कुरैशी मोहल्ला थाना चैनपुर का निवासी है। सभी गिरफ्तार आरोपीयों पर चैनपुर थाना कांड संख्या 246/2024, 1 दिसम्बर 2024, धारा 25 (1-b)a, 26, 35 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पलामू पुलिस अपराध पर नकेल कसने और जिले को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। इन अपराधियों कि छापामारी दल में पु०नि० जीतराम महली, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल/चैनपुर, थाना प्रभारी चैनपुर श्रीराम शर्मा, एसआई रंजीत कुमार चैनपुर थाना, S.I अनिल बिद्यार्थी चैनपुर थाना, पु०अ०नि० राजकुमार मेहता चैनपुर थाना, पु०अ०नि० छत्रधारी कुमार चैनपुर थाना, एएसआई रामचन्द्र चौधरी चैनपुर थाना, आरक्षी 803 अनुराग सिंह चैनपुर थाना, आरक्षी 220 संतोष चौधरी चैनपुर थाना, आरक्षी 1688 राकेश विश्वकर्मा चैनपुर थाना, आरक्षी 1666 शैलेन्द्र कुमार चैनपुर थाना, आरक्षी 2029 रोहित कुमार टाईगर मोबाईल।आरक्षी 1925 राकेश कुमार टाईगर मोबाईल, आरक्षी 387 संतन कुमार मेहता टाईगर मोबाईल, आरक्षी 692 सूर्यनाथ सिंह टाईगर मोबाईल, आरक्षी रामनारायण विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आरक्षी रामजीत बासकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आरक्षी प्रदीप कुमार राम पुलिस अधीक्षक कार्यालय शामिल हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें