पलामू मे ट्रक ड्राइवर को आया हार्ड अटैक डाक्टर की दवा लेने के बाद हुआ मौत।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में पंजाब का रहने वाला ट्रक ड्राईवर की हुई मौत प्रेमीका पहचानने से किया इन्कार। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर को अचानक दिल में दर्द उठा इसके बाद वह पास के डॉक्टर के पास दिखाया। डॉक्टर ने उसे जांच कर दवा लिखा ड्राईवर दवा लेने के बाद जैसे ही क्लीनिक से बाहर निकला उसकी तबीयत और बिगड़ गई। बीच सड़क पर वह चलते-चलते अचानक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ट्रक ड्राइवर का नाम जसविंदर सिंह है। वह पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था ट्रक लेकर ड्राईवर जसविंदर उडी़सा से पंजाब के लुधियाना जा रहा था। ड्राईवर की मौत कि सुचना पलामू पुलिस उसके मालिक को दिया बाद में ट्रक मालिक और पलामू पुलिस की पहल पर ट्रक ड्राइवर का अंतिम संस्कार पलामू में ही कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह उर्फ जसबीर ओडिशा से ट्रक लेकर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। इसी क्रम में पलामू के मेदिनीनगर (डालटनगंज) के पास जसविंदर के दिल में दर्द उठा था। उसने तत्काल इसकी जानकारी ट्रक के मालिक को दी ट्रक मालिक ने डॉक्टर से इलाज करवाने की सलाह दी। जसविंदर रेड़मा के इलाके में एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर से चेकअप करवाने के बाद दवा खरीदा था। इसके बाद वह जैसे ही रोड पर आया अचानक गिर पड़ा गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर एमएमसीएच ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के माध्यम से ट्रक के मालिक और उसके साथियों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। जसविंदर के साथियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका से संपर्क किया था, लेकिन जसविंदर की प्रेमिका ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सिर्फ दोस्त थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक ने दूसरे ड्राइवर को पलामू भेजा और जसविंदर कि अंतिम संस्कार करने को कहा। वहीं पलामू पुलिस की पहल पर ट्रक ड्राइवर ने जसविंदर का अंतिम संस्कार किया जसविंदर के परिवार में कोई नहीं है। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि अचानक दिल में दर्द उठने के बाद ड्राइवर की मौत हुई है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts