वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट पलामू टीम ने माॅर्निंग ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत मुरमुसी चौक माॅर्निंग ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट पलामू की टीम पहुंची। जहां स्कूल के बच्चों के बीच इस टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल के सभी बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई साथ ही शपथ दिलाई गई कि वे सभी सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करेंगें। मौके पर मौजूद मन्नत सिंह बग्गा ने कहा कि सड़क पर कोई हड़बड़ी नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि दुर्घटना से देर भली जल्द बाजी नहीं करें। वहीं फरहा नाज ने सभी बच्चों को हेल्मेट पहनने और सड़क को खाली देख समझकर पार करने की सलाह दी। राखी सोनी ने कहा कि जैसे आप अपने सिलेबस की बातें कविताएं वगैरह याद करते हैं वैसे ही यहां बताई गई बातों को आपको याद रखना है। शर्मिला वर्मा ने कहा कि कोई भी वाहन चलाते समय ईयरफोन और मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें। हमारे द्वारा समझाई गई इन तमाम बातों को अपने अभिभावकों को जरूर बताएं और उन्हें सड़कों पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। रिनू शर्मा ने सड़क सुरक्षा गीत गाकर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया। लक्ष्य श्रेष्ठ ने स्कूल यूनिफार्म की तरफ सड़कों पर हेल्मेट, गल्ब्स और जूते जैसे यूनिफॉर्म पहनने की बात कही। मयूरेश द्विवेदी ने सभी बच्चों को तमाम नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सुरक्षित रखने की अपील की ताकी भारत का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हो सके। वहीं एमजीआई स्कूल के डायरेक्टर विक्की श्रीवास्तव भी सड़क सुरक्षा से संबंधित कई टिप्स बच्चों को दिए। और टीम वरदान का इस जन उपयोगी अभियान के लिए शुक्रिया अदा किया। टीम वरदान का यह कारंवां लगातार जनहित में जारी है और इसे जनता का अपार स्नेह और सहयोग मिल रहा है। कई स्कूल प्रबंधन इस टीम से लगातार ऐसे अभियान के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं। प्राचार्य सोनाली कुमारी ने पूरी टीम को बुके और माला पहनाकर स्वागत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी किया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें