PM आवास एवं अबुआ आवास योजना से गरीब परिवार है वंचित:रूचिर तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने आज चैनपुर अंचल के बुढी़बीर, बंदुआ काराकाट गांव का भ्रमण कर लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुए। जहां पर काराकाट निवासी चितरंजन तिवारी, बबलू तिवारी, सूर्य देव तिवारी, बालदेव पांडे ने स्वागत किया। मौके पर भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहां की भाजपा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामींण इलाकों में विकास का कोई काम नहीं किया है। वहीं गरीबों को अभी तक ना तो प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है आज भी वह मिट्टी के घरों में रहने को विवश है इस बरसात के महीने में कभी भी इन गरीब लोगों का घर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। उपायुक्त पलामू जिले के मिट्टी के गिर रहे और गिरे हुए घरों को चिन्हित कर अभिलंब आवास योजना का लाभ इन गरीब परिवार माता बहनों को दिलाए। मौके पर दुलारी देवी और अनीता देवी ने अपना मिट्टी का आवास भी जिला सचिव श्री तिवारी को दिखाया जिसे देखने के बाद श्री तिवारी ने काफी चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व एवं वर्तमान विधायक ने आम जनता का वोट लेकर केवल अपना विकास करने का काम किया है ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता इस बार सबक सिखाएगी। मौके पर इस जनसंपर्क अभियान में निरंजन कमलापुरी, पूनम उपाध्याय, सुशील शुक्ला, रामराज तिवारी, नसीम राईन, सोनू अहमद, रितेश आर्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें