भारत बंद ने आज झारखंड के एक किशोरी की ले ली जान।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के धनबाद जिला अंतर्गत एक किशोरी की भारत बंद ने आज जान ले ली। बतादें कि एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आहूत भारत बंद की वजह से झारखंड में भी जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया था। इसकी वजह से युवती को अस्पताल पहुंचने में देर हो गई जब तक परिजनों ने युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी रास्ते में ही पायल दम तोड़ दी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हुई उनके दबाव से इमरजेंसी में ही डॉक्टरों ने एडमिट किया। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के शासन बेरिया पंचेरी की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी पायल कुमारी को 21 अगस्त 2024 बुधवार को अपने घर के समीप अज्ञात दो पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तुरंत उसके परिजनों ने निजी वाहन से पायल को अस्पताल ले जा रहे थे एसएनएमएमसीएच ले जाने के रास्ते में कई जगह भारत बंद समर्थकों ने सड़क पर आवागमन ठप कर दिया था। बंद समर्थकों की ओर से लगाये गये अवरोधकों की वजह से उन जगहों पर जाम लग गया था किसी तरह किशोरी के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे एसएनएमएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू तो किया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुई आखिर डॉक्टरों ने किशोरी को पुनः मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है उन्होंने कहा कि अगर आज भारत बंद नहीं होता तो शायद समय पर अस्पताल पहुंच जाते और पायल आज हम सभी के बीच जिंदा होती।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें