रिटायर होने से पहले क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन पलामू के द्वारा पशु चिकित्सकों की सुविधा को देखते हुए दो कमरो यथा गेस्ट रूम एवं सीक रूम का उदघाटन किया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन पलामू प्रमण्डल मेदिनीनगर में प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक का मूल विषय पदोन्नती सोपान पशु चिकित्सको के कार्य जैसे चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना जैसी महत्वपूर्ण कार्यों पर क्षेत्रीय निदेशक पलामू के द्वारा पशु चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही साथ क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन पलामू के द्वारा पशु चिकित्सकों की सुविधा को देखते हुए। क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय में ही दो कमरो यथा गेस्ट रूम एवं सीक रूम का उदघाटन क्षेत्रीय निदेशक पलामू डॉ० कुलदीप तिर्की एवं झारखण्ड पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ० संजय सैमसन टोप्पो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय निदेशक पलामू डॉ० कुलदीप तिर्की का सेवानिवृत्ति इसी माह में दिनांक 31 जुलाई 2024 को होने वाला है। फिर भी पशु चिकित्सको की सुविधा को देखते हुए उन्होने कार्यालय में ही दो कमरो को उपलब्ध कराया है जो उनके दूरदर्शिता का परिचायक है। आज के इस विभागीय समीक्षात्मक बैठक में पलामू प्रमण्डल अन्तर्गत तीनों जिलें के जिला पशुपालन पदाधिकारी, पशु शल्य चिकित्सक एवं सभी पशु चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में विशेष रूप से झारखण्ड पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ० संजय सैमसन टोप्पो, महासचिव डॉ शिवानंद काशी खजांची, डॉ० विनय कुमार एवं प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी डॉ० अनूप विलियम लकड़ा ने कहा कि 1 सितंबर 2024 को कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन का आयोजन झारखण्ड की राजधानी राँची में होना है। जिसमें पलामू प्रमण्डल से सभी संर्वग के कर्मचारी उपस्थित होंगे जिसमें पशुपालन विभाग से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें