पलामू कि बेटी पलायन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में तो जाती हैं लेकिन आने का कोई गारंटी नहीं होता है:रूचिर कुमार तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी, निरंजन प्रसाद, जमालुद्दीन खलीफा ने रामगढ़ प्रखंड के ग्राम नावाडीह में पिछले दिनों 13 साल की बच्ची मृतक रूपा देवी के माता जीरा देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरा दुख व्यक्त किया। जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड के नवाडीह इलाका आदिम जनजातियों का बहुल इलाका एवं इस इलाके में बराबर आदिम जनजातियों एवं आदिवासियों के साथ शोषण होता रहा है। आदिम जनजातियों के पास रोजी रोजगार के लिए कोई काम भी नहीं है और सरकार के द्वारा मिलने वाला राशन भी समय पर नहीं मिलता जिसके अभाव में पेट भरने के लिए दलालों के चक्कर में पड़कर दिल्ली, पंजाब, बिहार ठेकेदार के हाथों कठपुतली बनकर चले जाते हैं और बाद में उनके साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं होती है। पुनः ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो जिसके लिए कड़े कदम उठाना होगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चुप नहीं रहेगी और पूरे आदिम जनजातियों को साथ लेकर के मृतक रूपा कुमारी के न्याय के लिए आंदोलन करेगी। साथ ही छुपाने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग करती है। साथ ही रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभी तक सरकार के तहत मिलने वाला मुआवजा मृतक के परिजनों को नहीं दिया है इससे साफ मालूम चलता है कि सरकारी पदाधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से ना लेकर के उदासीन रवैया अपना रहे है। वहीं आदिम जनजातियों के मिलने वाला चार महीना का राशन अक्टूबर से लेकर जनवरी तक सरकारी पदाधिकारी मिल बाटकर गटक गए। इस इलाके में चलने वाले दर्जनों पत्थर मांइस से यहां के आदिम जनजातियों के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है बल्कि वह धूल फाकने को विवस है। मौके पर मृतक के मां के साथ सुषमा मुरमा, पार्वती देवी, उप मुखिया ललन यादव, राकेश सोरेन, शुशील कोरवा, जीतू कोरवा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें