मेदिनीनगर कचहरी चौक के पास पगली ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला मौके पर हुई मौत।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर कचहरी चौक के पास रविवार की अहले सुबह एक पगली ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचला मौके पर हुई मौत। बता दे की रेड़मा छेचानी निवासी मिथलेश तिवारी नित्य दिन की तरह रविवार की सुबह भी अपनी स्कूटी से शहर का चक्कर लगाकर घर वापस जा रहे थे। इसी क्रम में रेड़मा ओवर ब्रिज की ओर से हाई स्पीड में एक पगली ट्रक जो छतीसगढ़ का है उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया जिससे वो स्कूटी से गिर गए और ट्रक उनके उपर चढ़ाते हुए आगे निकल गया। चालक पकडा़ने के डर से ट्रक को सरकारी बस डिपो के पास खड़ा कर उतरकर फरार हो गया ट्रक छत्तीसगढ़ का है वही ट्रक ने जिस व्यक्ति को कुचला उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने शहर थाना प्रभारी देवद्रत पोव्दार को दिया उन्होंने अभिलंब घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शौप दिया एवं दोषी चालक कि तलाश में जुट गए। सड़क हादसे के बाद कई लोगों ने कचहरी चौक के पास सैकड़ो की तादात में एकत्रित हुए और सभी ने पुलिस प्रशासन के गलती के कारण हमेशा वहां पर हो रहे हादसे का मुख्य कारण बताया। सड़क हादसे में मृतक व्यक्ति रेड़मा छेचानी निवासी 70 वर्षीय मिथलेश तिवारी झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता व रोटी बैंक के दीपक तिवारी का चाचा थे। वहीं सूचना मिलते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने आज सुबह रेड़मा निवासी मिथिलेश तिवारी के सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश तिवारी जी हमारे चाचा थे वो काफी मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में अचानक उनका मौत ने अपने आगोश में ले लिया। यह विदित है कि कचहरी चौक के पास हमेशा सड़क दुर्घटना बड़ी वाहनों के लापरवाही के चलते हुआ करता है जिस पर जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक प्रभारी ने अभी तक कोई संज्ञान में नहीं लिया 1 वर्ष पहले भी उसी जगह पर एक बच्चा की दर्दनाक मौत हुई थी। लेकिन उसके बाद भी जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक प्रभारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया आए दिन कचहरी चौक के पास लगातार सुबह के समय में बड़े वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटना होती रहती है। प्रशासनिक पदाधिकारी की इस पर नींद टूटने चाहिए एवं सुरक्षात्मक उपाय करनी चाहिए। पोस्टमार्टम के बाद गोरेहो घाट पर दाह संस्कार किया गया दाह संस्कार में त्रिपुरारी तिवारी, रितेश तिवारी ,शिव ध्यान तिवारी, युगल किशोर तिवारी, रोहित कुमार तिवारी, यशवंत तिवारी, बसंत तिवारी शाहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें