आजसू पार्टी ने पलामू के छात्रावास में मनाया बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के अम्बेडकर छात्रावास में आजसू पार्टी के द्वारा महामानव बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती मनायी गयी। सर्व प्रथम आजसू पार्टी द्वारा स्थापित बाबा साहब अम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं बाबा साहब के विचार पर प्रकाश डाला गया आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह पलामू लोक सभा प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि हमारे देश में उत्पीड़ित व शोषित पीड़ित समाज को बाबा साहेब जिवन जिने की रौशनी दिए हैं। भारतीय संविधान के रचईता डाॅ भीम राव अम्बेडकर ने देश के विकास के लिए अमिट छाप छोड़ी है। मौके पर मौजूद ईमत्याज अहमद नजमी ने कहा कि आज अगर अम्बेडकर विचार धारा नही रहता तो आम जनता को जिना मूहाल हो जाता। वहीं विकेश शुक्ला ने बताया कि बड़ी जद्दोजहद के बाद अम्बेडकर जी ने दुनिया का सबसे बेहतर संविधान बनाया है जिसके अंतर्गत सामूहिक भारतीय समाज स्वतंत्र होकर जीवन जी रहा है। बबलू गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान मे आरक्षण की व्यवस्था कर गरीबो को बेहतर जिन्दगी जिने का अधिकार दिलाया है। साथ ही लौकेश सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनी व उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता, केन्द्रीय सदस्य तुलसी शुक्ला, समीर तिवारी, मिन्टु तिवारी, प्रशांत मिश्रा, जितेन्द्र उपाध्याय, बिशाल सिंह, अभिशेख राज, राहुल मिश्रा, सन्नु कुमार सहित अन्य कई नेताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी अर्पित किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts