पलामू में एक ऐसा थाना प्रभारी जो मांदर बजाकर लोक गीत गाया और लोगों को मतदान के लिए कर रहे हैं जागरूक।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रीष्मा रमेशन के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बूथों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मनातू थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुरगुजा सेमराहा और बहेरा टांड टोला आदि का दौरा थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने किया। थाना प्रभारी ने सभी गांवों में बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा के अलावा बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और इलाके के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मुसीबत की स्थिति में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। पुलिस ने पोस्ता, अफीम आदि जैसे खेती को न करने की सलाह दी उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती करना कानून अपराध है। ऐसे खेती से पर्यावरण में हो रहे दुष्परिणामों के बारे में भी लोगों को बताया गया। साथ ही थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पलामू पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है। पुलिस ने लोगों से चुनाव के दौरान भारी संख्या में मतदान करने की अपील भी की। थाना प्रभारी ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए जनता के साथ मिलकर पुलिस और आम जनता के बीच आपसी सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीणों के साथ मिल कर लोकगीत भी गाया, गांव के बच्चों के बीच बिस्किट और टॉफी का वितरण भी किया। बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें