भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार:रूचिर तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह गढ़वा जिला प्रभारी गणेश सिंह, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, अभय कुमार भूइंया, सोहेल अख्तर, श्रद्धानंद तिवारी ने आज कचहरी परिसर में एक प्रेस ब्यान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की बिगुल कभी भी बज सकती है पार्टी की तरफ से गाइडलाइन मिल चुका है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड के साथ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके तहत पलामू लोकसभा सीट से मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी पलामू लोकसभा सीट से अभी तक बाहरी व्यक्तियों के चारागाह का अड्डा बनाया गया है दूसरे पार्टी के उम्मीदवार पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता की बात ना करके सिर्फ अपना झोली भरने में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद गढ़वा और लातेहार पार्टी पलामू लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का दावा करती है साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील करते हैं। झारखंड में इंडिया गठबंधन के साथ अगर पार्टी को गठबंधन होती है और उसके अनुसार सीट मिलने पर हजारीबाग सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। लेकिन अगर गठबंधन नहीं हुआ तो झारखंड के साथ 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसके तहत पलामू लोकसभा सीट महत्वपूर्ण होगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें