यात्री ट्रेनों में चलाई गई विशेष चेकिंग अभियान, 162 बेटिकट यात्री धराएं, डालटनगंज से नगर ऊंटारी के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य अंतर्गत रेलवे धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डालटनगंज स्टेशन से नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच लंबी दूरी के मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिविशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान में 162 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से राजस्व एक लाख चौबीस हजार पैसठ रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से लगातार ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोग जागरूक भी हो रहे हैं ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। जिसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई बी गंझू, कुमार अजय, रविंदर दुबे, बैकुंठ यादव, शशिकांत कुमार, दिलीप कुमार, प्रशांतो नाथ के सहीत आरपीएफ के दर्जनों जवान शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें