संत मरियम विद्यालय में हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर संत मरियम विद्यालय परिसर में शनिवार को बच्चों के बुनियादी ज्ञान को बढ़ाने के लिए नवीं और दसवीं वर्ग के छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बच्चों को चार अलग-अलग समूह रामानुजन, न्यूटन, आइंस्टीन, कलाम के समूह में बांटा गया और इन्हें पांच अलग-अलग विषय गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान और पहेलियों से प्रश्न पूछे गए। विजेता टीम न्यूटन बना और साथ ही इन्हें पुरस्कृत भी किया गया मौके पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि जिस तरह से किसी भी युद्ध को जीतने के लिए पहले से उसकी रणनीति तैयार की जाती है। सेना के साथ हथियार भी संग्रहित की जाती है उसी प्रकार विद्यार्थी इस विद्यालय के साथ जिले और राज्य का सेना है और आपकी हथियार सिर्फ ज्ञान है जिसे पहले से ही उसे अर्जित कर अच्छी तरह से संग्रहित रखना होगा। ताकि कहीं भी प्रतियोगिता हो तो उस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन कर सके। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कुमार आदर्श उप प्राचार्य श्री एस. वी. शाहा कार्यक्रम के नयायाध्यक्ष शपत नसीम, हिमांशु पांडे, समन्वयक अंचला सिंह समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें