जिले में वाहन चालकों की लापरवाही से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए भ्रष्ट डीटीओ जिम्मेदार है : शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पलामू जिले में बढ़ती ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटनाओं से बड़ी संख्या में लोगों की असमय मौत के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनवर हुसैन व उनके कार्यालय में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार व बिचौलिया गिरी जिम्मेदार है। साथ हीं उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में अवैध वसूली की प्रक्रिया के माध्यम से सिर्फ वाहन परिचालन जांच की प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी करके येन-केन प्रकारेण ड्राईविंग लाईसेंस जारी कर दिया जाता है,जिसकी वजह से बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं का शिकार लोग हो रहे हैं। आगे जारी बयान में झारखण्ड क्रांति मंच के अध्यक्ष ने कहा है कि जब रुटीन वे में जिले के लगभग सारे पदाधिकारियों का तबादला हो गया तो फिर पलामू में भ्रष्टाचार के पर्याय बन चुके डी०टी०ओ० श्री अनवर हुसैन का तबादला क्यों नहीं हुआ। श्री सत्रु ने कहा कि डी०टी०ओ० कार्यालय पलामू में संस्थानिक भ्रष्टाचार में संलग्न सभी कर्मचारियों का तबादला भी शीघ्र होना चाहिए। अक्सर पलामू के लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं कि झारखण्ड सरकार के एक वरीय मंत्री के रिश्तेदार होने की वजह से पलामू में श्री अनवर हुसैन को लूट की छूट मिली हुई है। उसी कड़ी में इस बार उनके स्थानान्तरण को रोकने की प्रक्रिया को देखा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पलामू के ऐसे कार्यालयों में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल आन्दोलन शीघ्र शुरु किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें