विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पलामू सदर हांस्पिटल  ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बादल पत्रलेख को रेड रिबन लगा कर कार्यक्रम का किया शुरुआत।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में विश्व एड्स दिवस 2023-24 के अवसर पर फर्ज लक्षित हस्तक्षेप परियोजना आईसीटीसी सदर हॉस्पिटल ए आर टी सदर हॉस्पिटल के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं श्रम,नियोजन मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता जी को रेड रिबन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार एवं उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मी को रेड रिबन लगाया गया उसके पश्चात टेंपो स्टैंड में ड्राइवर के बीच में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। उसके पश्चात योध सिंह नामधारी महिला डिग्री कॉलेज के प्रांगण में एन एस एस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान से एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता योध सिंह नामधारी कॉलेज की सहायक अध्यापिका डॉक्टर मशरीक जहां, डाक्टर मिनी टुडू जी ने किया। वहीं परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार सिंह जी ने एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ष का थीम समुदाय को नेतृत्व करने दें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का थीम व्यक्तिगत उपलब्धियां को बताने के बजाय समुदाय को सशक्त बनाने का है महिलाओं को जागरूक करने से समाज जागरूक होता है। एचआईवी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने के लिए एवं एचआईवी दर को कम करने के लिए महिलाओं का जागरूक होना अति आवश्यक है परियोजना निदेशक स्वर्ण लता रंजन जी ने एचआईवी के मुख्य कारण के ऊपर प्रकाश डाला। एस टी आई काउंसलर तनुजा सिन्हा ने महिलाओं से संबंधित रोगों की जानकारी दी डॉक्टर स्नेहा ए आर टी सदर हॉस्पिटल ने बताया कि एचआईवी वायरस इफेक्ट होने से यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है कि वह मरीज एड्स पीड़ित है जब तक कि वह किसी बीमारी के चपेट में नहीं आता है इसलिए हम जो एचआईवी पीड़ित व्यक्ति हैं उन्हें PLHIV कहते हैं। अंत में काउंसलर श्री चंदन प्रभाकर जी ने एचआईवी संक्रमित आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हम एक संदेश देना चाहते हैं कि हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं साथ ही उनके साथ हमारी संवेदनाएं हैं जो हमारे बीच नहीं रहे। इस कार्यक्रम के मौके पर कृष्ण मोहन शाही, उदय प्रसाद, अमित कुमार, ममता कुमारी, विकास तिवारी, राजिया नियाजी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें