किसी भी शहर को आगे ले जाने में शासन प्रशासन के साथ उद्यमियों का बड़ा योगदान होता है-मनोज सिंह।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में “होटल सुमति टावर एंड रेसिडीसी एण्ड बराबी क्यू स्टेशन रेस्टोरेंट” का उद्घाटन दिनांक 21 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को पूर्व सांसद मनोज कुमार व पूर्व नगर पार्षद उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह का संस्थान खुलना किसी भी इलाके के प्रगति का द्योतक होता है इस इलाके के विकास का शुभ संकेत माना जाना चाहिए। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने कहा कि इस तरह के संस्थान को खुलना एकमात्र संस्थान का खुलना नही होता है बल्कि इससे इलाके की छवि निखरती है। इसलिए कहा जाता है किसी भी शहर को आगे ले जाने में शासन प्रशासन के साथ उद्यमियों का बड़ा योगदान होता है। इसलिए जरूरी है इस तरह के उद्यमियों को प्रोत्साहित करें ताकि दूसरे लोग भी इससे प्रेरित हो कर आगे आए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से आम जनों को काफी राहत मिलती है साथ हीं बेहतर वातावरण तैयार होता है उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दी। मौके पर पूर्व पाटन प्रमुख शोभा देबी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, नरेंद्र सिंह, जनता शिवरात्रि काॅलेज के पूर्व प्राचार्य राणा प्रताप सिंह, विनोद उदयपुरी, केसरी सिंह, राकेश शुक्ला, उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों गन्यमान लोग मौजूद थें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें