नव पद स्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक मिश्रा को जेजेए के सदस्यों ने किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पाटन प्रखंड के नव पद स्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी दीपक मिश्रा को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू इकाई पाटन प्रखंड के सदस्यों रामाशीष कुमार, ऋषि सिंन्हा व मनीष दुबे के द्वारा सोल दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर पाटन छतरपुर विधानसभा विधायक पुष्पा देवी भी मौजूद थी। वहीं विधायक ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पलामू मे ही नहीं पूरे झारखंड के पत्रकारों की संगठन है जो आंचलिक पत्रकारों के साथ मिलाकर चलती है। जो हर लड़ाई में अपना सहयोग करता है परंतु दुर्भाग्य यह है कि भाजपा की सरकार नहीं है हमारी सरकार रहती तो आज यह पत्रकारों की यह दुर्दशा नहीं होती। मौके पर JJA के पलामू चुनाव प्रभारी दीपक तिवारी ने कहा कि आंचलिक पत्रकारों की बहुत स्थिति खराब है जिसे देख मन क्षूद्ध हो जा रहा है। वहां उपस्थित प्रखंड कर्मीयों ने भी चौथे स्तंभ की भूमिका को सराहा और कहा कि हम सभी को जानकारी मिली है कि झारखंड का एक मात्र पत्रकार संगठन जिसका नाम है। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन यह देश स्तरीय कई अन्य राज्यों में भी पांव आसानी से पसार चुकी है। जेजेए पलामू में ही नहीं बल्कि झारखंड के कई जिलों के पत्रकारों को प्रशिक्षण दे रही है। मौके पर पलामू जेजेए के चुनाव प्रभारी दीपक तिवारी,रामाशीष कुमार, ऋषि सिंन्हा, मनीष दुबे सहित प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें