मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाईस्कूल के 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

पलामू न्यूज Live// झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुकूल हाईस्कूल के 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। जहां नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह में कहा कि हमारी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र इस बात का गवाह है। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए झारखंड राज्य के राजधानी रांची में स्थित मोरहाबादी के रामदयाल मुंडा मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने 24 शिक्षकों को सांकेतिक तौर पर अपने हाथ से नियुक्ति पत्र दिया शेष शिक्षकों को ऑनलाईन नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, सांसद महुआ माजी, शिक्षा विभाग के सचिव के रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देने के पुर्व छात्रों के लिए ‘जे गुरुजी’ एप भी लॉन्च किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार को नियुक्ति पत्र देने के लिए मैदान में पंडाल लगाना पड़ रहा है जिससे हम बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। इससे पहले की सरकारों ने ये सोचा भी नहीं था हम हर क्षेत्र में झारखंड को विकास की रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। झारखंड की जनता ने जब हमें सरकार के लिए बहुमत दिया तो उस समय उनके मन में कई उम्मीदें रही होंगी जिसे हम एक-एक कर पूरा करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त शिक्षकों को कहा कि राज्य बनने के साथ ही यहां कई तरह की समस्याएं थीं। लोगों को लगा था कि राज्य बनने के बाद उनको समस्याओं से मुक्ति मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। राज्य बनने के बाद की अधिकतर सरकारों ने लोगों की आकांक्षाओं को नजर अंदाज किया हमारी सरकार लोगों के सुख-दुख बांटने का प्रयास कर रही है हमने हर विभाग में नौकरियों के लिए विज्ञापन निकाले हैं। चाहे वो स्वास्थ्य विभाग हो गृह विभाग हो या शिक्षा विभाग या कोई औऱ विभाग हम नियुक्तियां निकालकर राज्य के युवा वर्ग के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें