मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पलामू में दो महिलाओं को 75% अनुदान पर दो दुधारू गाय दी गई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर पशुपालन कार्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत आज दो लाभुकों नावाबज़ार प्रखंड की प्रमिला देवी व पांकी प्रखंड की लाभुक सुशीला देवी को 75% अनुदान पर दो दुधारू गाय की योजना का लाभ के तहत प्रथम चरण में पहली गाय दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर प्रभाकर सिन्हा, पशु शल्यचिकित्सक पलामू सह प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नवाबज़ार डॉक्टर दीनबन्धु गुप्ता। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पाँकी डॉक्टर सन्तोष रवानी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर डॉक्टर अनुप विलियम लकड़ा, पशुधन सप्लायर अजित कुमार उपस्थित थे। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने लाभुकों को पशु के रखरखाव की जानकारी दी। डॉक्टर अनुप विलियम लकड़ा ने पशुपालकों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने प्रखंड के पशु चिकित्सक से सम्पर्क करने का सलाह दिया। संबंधित पशु का तीन साल का बीमा होता है किसी भी तरह की अनहोनी होने पर बीमा का लाभ लिया जा सकता है। इसकी सारी प्रक्रिया पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने पशुपालकों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें