बीमार जूही को डाॅक्टरों ने किया इलाज कुछ दिन से था जूही के दोनों जांघो में जख्म।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के लातेहार जिला अंतर्गत बेतला स्थित हाथी संरक्षण केंद्र में एक गंभीर रूप से बीमार 60 वर्षीय हथिनी जूही का इलाज किया गया। बीमार हथिनी जूही के पिछले दोनो जांघो के उपर गहरा जख्म के कारण गंभीर दर्द हो रहा था जिससे वो बेचैन थी। TVO बेतला के डॉक्टर मीरा सिंह हथिनी को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए चिकित्सकीय उपकरणों के साथ जिला पशु चिकित्सक की टीम को लेकर बेतला पहुंची। टीम में गढ़वा जिला के DHO डॉक्टर विद्यासागर सिंह, पलामू जिला DHO डॉ प्रभाकर सिन्हा, RD डॉ कुलदीप तिर्की, मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनुप विलियम लकड़ा समेत पलामू आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो शामिल थे। पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनुप विलियम लकड़ा ने कहा कि घायल हथिनी के दोनों जांघों के ऊपर इन्फेक्शन के कारण गहरा जख्म हो गया है जिसका इलाज चल रहा है जल्द ही ये स्वस्थ हो जाएगी। आपको बतादें की प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय बेतला लातेहार के भवन की स्थिति जर्जर अवस्था में है जिस कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं है। यहां मात्र एक ही महिला पशु चिकित्सक है जिनका मूल पद की अतिरिक्त प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी गारु एवं भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी गारू में प्रतिनियुक्ति है। ज्ञात हो कि इस पशु चिकित्सालय में वर्ग-3 एवं वर्ग- 4 का पद रिक्त है जिस कारण पशुओं के उपचार और टीकाकरण एवं चिकित्सालय के अन्य कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त परिस्थिति को देखते हुए डॉक्टर कुलदीप तिर्की क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर ने आश्वासन दिया है कि चिकित्सालय भवन का मरम्मती जल्द कराया जाएगा। जहां प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय बेतला के सफल संचालन हेतु वर्ग- 3 व वर्ग- 4 के कर्मियों का पदस्थापन/ प्रतिनियुक्ति जल्द कर दी जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें